आपसी विवाद के चलते , पति पत्नी के लगाई कुए में छलांग

देवघर| मे बीते रविवार की रात को सारठ पथरड्डा ओपी थाना क्षेत्र के करैहिया (शाही टोला) मे निवास करने वाले दिलीप सिंह 45 वर्षीय और उसकी पत्नी मुन्नी देवी ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। ग्रामीणों से बात करने पर पता चला की अक्सर पति पत्नी के बीच बहुत झगड़ा हुआ करता था। उसी बीच रविवार को उनके घर बनाने का सीमेंट खत्म होने के चलते और मजदूरों द्वारा पैसा लेन देन को लेकर विवाद होने लगा।
जिसके बाद पत्नी मुन्नी देवी खाना बनाने लग गयी जिस दौरान दोनों में फिर झड़प हो गयी जिसके चलते पत्नी ने गुस्से में घर से कुछ ही दूर स्थित सिंचाई कुए में जाकर कूद गयी। वही पति ने सोचा गुस्से में रोजाना की तरह कही चले गयी होगी। जिसके बाद ग्रामीण ने बताया की उसकी पत्नी कुंए में कूद गयी है। जिसके बाद पति तुरंत कूद के पंहुचा जहा उसका चप्पल पड़ा देख उससे बचाने कूद में कूद गया। कुए में पकड़ने का कोई भी सहारा कारण पति पत्नी दोनों की ही मौत हो गयी।
जिसके बाद अन्य ग्रामीण को जानकारी मिलने पर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों की लाश को कुएं में तैरता देख घटना की जानकारी पथरड्डा पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों दम्पति के शव को कुएं से बाहर निकाला। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पुलिस अधिकारी व जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। वही मायके वालो द्वारा हत्या का आरोप लगाया। मृतक दम्पति के पुत्र व ग्रामीणों द्वारा आत्महत्या बताने के बाद मानने को तैयार हुआ।
उसके बाद पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेजने की बात कही। जिसके बाद उनके परिजनों व दो बेटे भूपेन सिंह 15 वर्षीय व रंधीर सिंह 13 वर्षीय का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। बड़ा पुत्र भूपेन सिंह अपने मामा के घर रहता था। व छोटा पुत्र अपने माता पिता के साथ रहता था। घटना के समय वह अपने पुराने घर में था। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, जीप प्रत्याशी प्रमोद सिंह, अब्दुल मतीन, रवींद्रनाथ तिवारी, मुखिया प्रत्याशी महेंद्र सिंह, नरेश यादव, समेत पीड़ित परिवार को हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया।