पत्थलगड़ा बाजार टाडं में धूमधाम से मनाई गई डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती
चतरा जिला ब्यूरो सुजेक सिन्हा

चतरा | पत्थलगड़ा मुख्यालय में गुरुवार को भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर के 131वीं जयंती धूमधाम से मनायी गई। पत्थलगड़ा चौक के बाजार टाडं स्थित जयंती समारोह आयोजित की गई जिनमे मुख्य अतिथि चतरा मुख्यालय डीएसपी केदार राम, विशेष अतिथि एसआई सुनील कुमार सिंह पहुंचे। समारोह में पत्थलगड़ा के विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग व समाजसेवी कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए। इस आयोजन में सबसे पहले डॉ0 भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर आगे का कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस दौरान बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जीवनी तथा उनके विचारों के बारे में बताया गया। वहीं मुख्यालय डीएसपी केदार राम ने बताया कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान का निर्माण करके लोकतंत्र को नया आयाम दिया है और भारत के भविष्य को सुदृढ़ बनाने का जो काम किया उसे आज की युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए, उन्होंने जो अपने जीवन में संघर्ष किया वह आज के छात्र छात्राओं के जीवन में मिसाल है। उन्होंने बताया कि हमें बाबासाहेब के जीवन से सीख लेकर उनके विचारों को अपने जीवन में क्रियान्वयन करना होगा तथा अधिक से अधिक अंबेडकर के साहित्यिक विचारों को पढ़ना होगा तभी सच्चे अर्थों में भारत का निर्माण संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष खुदनाथ राम व संचालन उपाध्यक्ष मौलाना महफूज रहमान ने की।