धनबादः प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतरा मौत के घाट

धनबाद | झारखंड के धनबाद(Dhanbad) में अवैध प्रेम संबंध में विवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है। पुलिस ने विवाहिता को प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।हरिहरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापाड़ा में युवक अशोक पासवान (32) की हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया गया। आरोप है कि युवक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिल कर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में रखा है।
अशोक का शव रविवार को कुएं से बरामद किया गया। हल्ला-हंगामा सुनकर काफी संख्या में लोग जुट गए। इसके बाद लोगों ने हरिहरपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और प्रेमी अजय मलाहकार को पकड़ लिया। मृतक की पत्नी सीमा देवी (प्रेमिका) को भी पुलिस ने गोमो स्टेशन से पकड़ कर हिरासत में लिया। दोनों घटना को अंजाम देकर भागने की फिराक में थे। दोनों को पुलिस ने पूरी रात हरिहरपुर थाने में रखा है।
मृतक के चेहरे पर चोट के काफी गहरे निशान मिले। संभावना है कि किसी लोहे के हथियार से वार किया गया था। पुलिस ने कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अशोक पासवान गोमो से बाहर अपने गांव कैमूर भभूआ में पत्नी सीमा तथा बच्चों के साथ रहता था। दो तीन दिन पहले अजय मलाहकार सीमा को एक बच्चे के साथ गोमो भगा कर ले आया था।