Month: September 2022

  • पूर्वी सिंहभूम जिला कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन का हुआ आयोजन

    जमशेदपुर ।

    आज पूर्वी सिंहभूम जिला कुश्ती संघ के बैनर तले प्रतियोगिता सह चयन प्रक्रिया का आयोजन आर एन फाउंडेशन लिटिल हार्ट स्कूल, केडो, जमशेदपुर में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के निर्देशक अमित अग्रवाल जी के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 150 पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग में – प्रकाश सरदार, सागेन हेमल मुर्मू, अमित कुमार महतो, विश्वजीत शर्मा, रितेश कुमार, महेश तामखांडे, सौरभ कुमार, रोशन कुमार, नीरज कुमार पाल, लक्ष्मण बारदा, एवं सौरव प्रमाणिक । फ्री स्टाइल महिला वर्ग में – हिना सोरेन, सृष्टि कुमारी महतो, सरिता सरदार, पूजा महतो, अंजना कर्मकार, डांगी मुर्मू, सोनाली कुमारी, सिंघो मारडी ग्रीको रोमन पुरुष वर्ग में – आकाश सिंह, रितेश कुमार राज, भगदत हंसदा, रूपेश राज, विश्वजीत सिंह, सोनू कुमार, आकाश नोनिया, सूरज भान, हरिओम कुमार, अमन कुमार। इस प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी के रूप में सुरेश नारायण चौधरी, दयाल सिंह मेहरा, गौतम कुमार महतो एवं सुमित कुमार सोनी ने अपना योगदान दिया। उपरोक्त प्रतियोगिता का संचालन पूर्वी सिंहभूम जिला कुश्ती संघ के महासचिव संतोष कुमार के द्वारा किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!