भारत में क्रिकेट की दीवानगी लोगों में बेतहाशा है| और वह सिर्फ क्रिकेट को ही नहीं बल्कि क्रिकेटर्स को भी खूब प्यार करते हैं। उन्हीं में से एक है| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जो संन्यास लेने के बाद भी हमेशा चर्चा में रहते हैं और फैंस का भी उन्हें खूब प्यार मिलता है। धोनी के चाहने वाले भी उनके बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि धोनी किस जगह का अंडा और चिकन खाना पसंद करते हैं…
अगले महीने यानी कि 7 जुलाई में 41 साल के होने वाले महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस और चुस्ती-फुर्ती का आज ही कोई जवाब नहीं है। वह भारत के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।
खुद को फिट रखने के लिए धोनी बैलेंस्ड डाइट लेना पसंद करते हैं। हांलाकि धोनी को अंडे और चिकन खाना बहुत पसंद है। ऐसे में फैंस का सवाल रहता है कि धोनी किस पोल्ट्री फार्म का अंडा और चिकन खाते है?
बता दें कि धोनी का खुद का फॉर्म हाउस है जहां पर वह पोल्ट्री फॉर्मिंग भी करते हैं। यहां कड़क नाथ मुर्गो का पालन किया जाता है और धोनी को यह खाना बहुत पसंद है।
कड़कनाथ मुर्गा काफी महंगा होता है और उसका चूजा ही 130 रुपए में बिकता है। वहीं, इसका चिकन बाजार से 1000-1500 रुपए किलो में बाजार में बेचा जाता है। इसके एक अंडे की कीमत भी 80-100 रुपए तक होती है।