अबू धाबी मे हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, दो की मौत, 100 से ज्यादा घायल

यूएई की राजधानी अबू धाबी से सिलेंडर ब्लास्ट की खबर आ रही है। ये सिलेंडर ब्लास्ट बहुत ही भयानक था। इसमे दो लोगों की मौत की बात सामने आई है। मृतकों में एक भारतीय और एक पाकिस्तानी बताया जा है। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी साझा की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत में अबू धाबी के एक होटल में सिलेंडर ब्लास्ट की खबर आई थी। धमाके में 106 भारतीयों समेत 120 लोग घायल हो गए थे।
घटना सोमवार दोपहर अबू धाबी के एक रेस्टोरेंट में हुई, जिसमें कुल 120 लोग घायल हो गए। खलीज टाइम्स ने बुधवार को खबर दी कि मारे गए दो लोगों में एक भारतीय और एक पाकिस्तानी भी शामिल है।भारतीय दूतावास ने भी पुष्टि की कि मृतकों में से एक भारतीय था।
रिपोर्ट में कहा गया है, “संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में एक रेस्तरां में गैस विस्फोट में दो लोगों – एक भारतीय और एक पाकिस्तानी प्रवासी – की मौत हो गई और 106 भारतीयों सहित 120 लोग घायल हो गए।”