GIRIDIH

प्रथम चरण की मतगणना चल रही कई जीते कई हारे

रिपोर्टर_बजरंगी महतो

गिरिडीह | गिरिडीह ज़िला में विगत 14मई को डाले गए प्रथम चरण के मतों की मतगणना आज मंगलवार सुबह आठ बजे से शूरू हो गई है जो कि बीस मई 2022तक चलेगी। बताते चलें कि प्रथम चरण में गिरिडीह अनुमंडल के दो प्रखंडों गिरिडीह और गांडेय में मतदान हुई थी और खोरिमहुआ अनुमंडल के जमुआ प्रखंड में मतदान हुई थी जिसका मतगणना कृषि उत्पादन बाजार समिती बिशुनपुर पचम्बा गिरिडीह में हो रही है।

आज के मतगणना में आधिकारिक पुष्टि के अनुसार गांडेय प्रखंड के बड़कीटांड पंचायत की मुखिया प्रत्याशी रुकसाना ने 1259मत लाकर विजय हासिल की वही उसके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोनी देवी ने 713मत लाकर दूसरे स्थान पर रहीं। जमुआ प्रखंड के करिहारी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी संजय कुमार यादव ने जीत दर्ज किया और पंचायत समिति सदस्य पद पर मीना देवी ने जीत दर्ज किया। लेदा पंचायत से मुखिया पद पर शोभा देवी और पंचायत समिति सदस्य पद पर शोभा कुमारी ने जीत दर्ज किया। पहाड़पुर पंचायत से मुखिया पद पर मुन्नी हेंब्रम और पंचायत समिति सदस्य पद पर रूपा मरांडी ने जीत दर्ज किया।

सिंदवारियां पंचायत से मुखिया पद पर रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने जीत दर्ज किया। समाचार मिलने तक मतगणना जारी है और प्रत्याशियो की जीत की आधिकारिक पुष्टि नहीं आने के कारण शेष विजयी प्रत्याशीयों की सूची प्रकाशित नही किया जा सका। रात आठ बजे के बाद भी मतगणना जारी थी।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!