JHARKHAND

कांग्रेस नही खड़े करेगी राज्यसभा चुनाव मे अपने उमीदवार जानें क्या है कांग्रेस का प्लान

कांग्रेस राज्यसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी को खडा नही करेगी।झामुमो की ओर से महुआ माजी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कांग्रेस को जीत के लिए निर्धारित संख्या नहीं मिलने की उमीद से इस बार राज्यसभा चुनाव मे एक भी प्रत्याशी को नही खड़े करेगी। इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सबके सामने साझा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय आज रांची आ रहे हैं। उनकी मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ हुई है।

वे पार्टी के आला नेताओं और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद अपना निर्णय देंगे। जहां तक झामुमो प्रत्याशी के नामांकन में कांग्रेस नेताओं के जाने का सवाल है तो इस पर कांग्रेस प्रभारी के आने के बाद निर्णय होगा। महुआ माजी को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध या समर्थन नहीं है। यह झामुमो का फैसला है। गठबंधन में जब घटक दल होते हैं तो मिलकर निर्णय लिया जाता है। इसमें विरोधाभाष इसलिए नजर आ रहा है कि दिल्ली की बैठक में कुछ तय हुआ था और रांची आने के बाद घोषणा कुछ और हुई।

सोनिया गांधी से मिले प्रभारी अविनाश पांडेय

झामुमो द्वारा प्रत्याशी की घोषणा करने के बाद कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय ने देर शाम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपेक्षा थी कि गठबंधन का उम्मीदवार होगा। पिछली बार झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को राज्यसभा भेजा गया था। कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया था। इस बार कांग्रेस को सीट मिलनी चाहिए थी। इस पर मुख्यमंत्री से बात भी हुई थी और वे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले थे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को वे रांची आ रहे हैं। पार्टी के आला नेताओं के बात इस मामले पर बात करेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!