
रांची : झारखंड में हुए 2011 राष्ट्रीय खेल घोटाले के मामले में पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की के रांची आवास पर सीबीआई ने आज छापेमारी की है। सीबीआई की ओर से इस मामले में जुड़े मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई है।जिसके तत्परता पूर्वक लेकर सीबीआई ने दोनों मंत्रियो के रांची आवास पर छापेमारी कोकि है। इसमें पहला पहला मामला RC 0242022A001 मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण का है तो दूसरा मामला RC 0242022A002 है, जो खेल आयोजन से जुड़ा है।
पहले इस मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा किया जा रहा था । इस मामले में बंधु तिर्की को जेल भेजा गया था। उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हुई थी। खेल घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बंधु तिर्की को अप्राथमिक आरोपी बनाया था। हाल ही में आय से अधिक संपत्ति के मामले में कोर्ट ने बंधु तिर्की को तीन साल की सजा सुनाई थी। इस कारण उनकी विधायकी भी चली गई। बंधु तिर्की रांची जिले के मांडर विधानसभा सीट से एमएलए चुने गए थे।
ऐसी सूचना है कि खेल घोटाले से जुड़े देशभर में करीब 18 जगहों पर छापेमारी की जा रही है। पटना से सीबीआई की टीम रांची में छापेमारी करने पहुंची है। मीडिया के मुताबिक दिल्ली हेड क्वार्टर से निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई की जा रही है। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के अलावा घोटाले से जुड़े सभी आरोपियों पर शिकंजा कसा गया है। बंधु तिर्की के बारे में फिलहाल सूचना है कि वो दिल्ली में हैं। उनकी सदस्यता खत्म होने के बाद मांडर विधानसभा सीट पर 23 जून को उपचुनाव की घोषणा की गई है। उससे पहले उनके पिटारे को सीबीआई ने खोल दिया है।