JHARKHANDLOHARDAGA

लोहरदगा मे दो वर्ष बाद निकले रामनवमी शोभायात्रा में भगवामय रहे पूरा लोहरदगा शहरी क्षेत्र

लोहरदगा | जिले में रामनवमी का पर्व रविवार को दो वर्षों बाद धूमधाम से मनाया गया। यहां शहर सहित कई ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक रूप से रामनवमी की शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें पारंपरिक अस्त्रों व महावीरी पताकों के साथ शामिल होकर हर आयु वर्ग के लोग रामभक्ति की धुन पर खूब झूमे। जुलूस में पारंपरिक अस्त्र शस्त्र के खेल का भी प्रदर्शन हुआ। भगवामय शोभा यात्रा में बजरंगियों ने जय श्रीराम के खूब नारे लगाए। रामायण व श्रीराम और हनुमान पर आधारित झांकिया भी निकाली गई। बीआईडी अखाड़ा के युवाओं ने आग के खेल का भी प्रदर्शन किया। महिलाएं व युवतियों ने भी जुलूस में शामिल होकर नारी शक्ति की मिशाल पेश की।

परंपरागत रूप से थाना टोली अखाड़ा से आरंभ हुई शोभा यात्रा की अगुवाई केंद्रीय महावीर मंडल के संरक्षकों, पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों ने की। जिनमें मुख्य रूप से मंत्री पुत्र रोहित प्रियदर्शी उरांव, निवर्तमान अध्यक्ष सुनैना कुमारी, मंडल अध्यक्ष रोहित साहू, महासचिव गुड्‌डू उरांव, कोषाध्यक्ष हिमांशु केशरी सहित आदि कर रहे थे। इधर पुलिस प्रशासन की ओर से ड्रोन से निगरानी सहित सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था में खुद उपायुक्त वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी आर रामकुमार की अगुवाई में एसडीपीओ बीएन सिंह, एसडीओ अरविंद लाल, डीएसपी परमेश्वर प्रसाद, टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मंटू कुमार, नप पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, सीओ अरूण तिर्की परिवहन पदाधिकारी अमित बेसरा, आदि घंटो विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में कैंप किए थे।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!