JHARKHAND

बोलेरो और टाटा मैजिक वेन में हुवी टक्कर में महिला सहित कुल आठ लोग हुए घायल, रेफर

रिपोर्टर: हरिहर वर्मा

कोडरमा| खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्यमार्ग के घोड्थम्भा ओपी क्षेत्र के खटहाआम गांव के पास हुए बोलेरो और टाटा मैजिक वेन में हुवी जोरदार टक्कर से मैजिक और बोलेरे पर सवार महिला सहित आधा दर्जन से अधिक लोग गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि धनवार प्रखंड के सरकवाटांड से करीब आठ महिला पुरुष एक बोलोरो पर सवार होकर डोरंडा के बाबा बालकेश्वर नाथ धाम मंदिर शादी समारोह में शामिल होने आए थे।

देर शाम कार्यक्रम से वापस घर लौटने के क्रम में खटहाआम के पास आमने सामने बोलेरो तथा धनवार के एक टाटा मैजिक माल वाहक वैन के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। जिसके बाद बोलेरो करीब पांच बार पलटी खाते हुए सड़क किनारे खेत में पलट गया। जिससे उसपर सवार महिला पुरुष तथा दोनो वाहन के चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय ग्रामीणों तथा घोड्थम्भा ओपी प्रभारी ओम प्रकाश कुमार एस आई अभिषेक कुमार, एएसआई सतेंद्र कुमार तथा अरविंद कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को रेफरल अस्पताल धनवार भेजा गया।

जहाँ घायलों की गम्भीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया गया है। सभी घायल ब्यक्ति अलग अलग प्रखंड और अलग अलग गांव के रहने वाले हैं। घटना देर शाम होने तथा घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल होने के कारण सभी घायलों का सही पहचान नही हो सका है। वहीं घटना के बाद घोड्थम्भा पुलिस दोनों वाहनों को कब्जा में लेकर जाँच में जुट गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!