रांची पहुंना होगा आसान:राजधानी से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 244 नई सिटी बसें चलाने की तैयारी

राजधानी की परिवहन व्यवस्था जल्द ही जिले के ग्रामीण इलाकों से जुड़ेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लाेगाें का राजधानी तक पहुंचना आसान हाे जाएगा। पहले चरण में राजधानी के अंदर सिटी बसों का परिचालन शुरू किया गया, अब दूसरे चरण में राजधानी की परिवहन व्यवस्था को रांची जिले के गांवों से जोड़ी जा रही है।

टंडन अर्बन सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड (यूएसपीएल) ने इसका डीपीआर तैयार किया है। इसके माध्यम से राजधानी की परिवहन व्यवस्था को सुधारने की दिशा में काम किया जा रहा है। सेकेंड फेज में नए-नए फ्लाईओवर व रिंग रोड का निर्माण होना है। यूएसपीएल के डीपीआर के तहत नगर विकास और आवास विभाग ने रांची नगर निगम में 244 नई सिटी बसों के परिचालन की तैयारी की है।

इसे मार्च में कैबिनेट की स्वीकृति भी मिल चुकी है। वैसे भी किसी भी शहर में टिकाऊ और सतत सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए बेहतर परिवहन व्यवस्था बहुत जरूरी है। यह एक ऐसी नींव है, जो शिक्षा, कामकाज और अन्य सेवाओं तक पहुंच को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। इसलिए, राजधानी रांची की परिवहन व्यवस्था को सुधारने का काम जोरों पर है।

फ्लाईओवर का काम जोरों पर, सिटी बसों से होंगे कई फायदे

जिन रूटों पर सिटी बसें चलेंगी, वो ग्रामीण इलाकों से भी जुड़े हैं। ऐसे में लोग आराम से जिले के सुदूर क्षेत्र में भी सफर कर पाएंगे। यह शहर और गांव के बीच के गेप को खत्म करेगा। रोजगार के लिए रोजाना शहर व गांव आने-जाने वालों को होगा लाभ। दुबलिया में इंटरस्टेट बस टर्मिनल बनना है, जो सीधे रिंग रोड से जुड़ा होगा। ऐसे में अन्य राज्यों से आने वालों को रिंग रोड पर चलने वाली सिटी बस से शहर या अन्य क्षेत्रों में जाने में काफी सहूलियत होगी।

रांची में एक साथ तीन फ्लाईओवर निर्माण जोरों पर

राजधानी रांची में इन दिनों एक साथ तीन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें कांटाटोली फ्लाईओवर, सिरमटोली चौक से डोरंडा राजेंद्र चौक तक फ्लाईओवर और रातू रोड फ्लाईओवर शामिल हैं। जिस तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है।

इसे देखते हुए कहा सकता है कि निर्धारित समय-सीमा के अंदर काम पूरा हो जाएगा। फ्लाईओवर बनने के बाद सिटी बसों का परिचालन काफी बेहतर तरीके से हो सकेगा। फ्लाईओवर पर सिटी बसें अचानक नहीं रुकेंगी। सिटी बसें शहर से बाहर रिंग रोड में भी चलेगी। इससे जाम की समस्या नहीं होगी।

शहर ही नहीं जिले व रिंगरोड को भी किया जाएगा कवर

यूएसपीएल के डीपीआर में बसों के परिचालन के लिए जो रूटमैप और बस स्टॉप बनाए गए है। उनसे न केवल रांची शहर बल्कि पूरे जिले को जोड़ा जाएगा। इन रूटों में रिंगरोड को भी कवर किया गया है।

इनमें रातू रोड न्यू मार्केट स्थित किशोरी यादव चौक से मांडर-25 किमी, रामपुर-16 किमी, नगड़ी- 15.8 किमी, ओरमांझी-22 किमी, पिठोरिया-16.3 किमी, तुपुदाना-15.5 किमी, रामपुर से मेसरा-62.5 किमी तक की दूरी शामिल है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!