एंटरटेनमेंट की दुनिया में तहलका मचाने आ रहे MS धोनी, 10 जुलाई को लॉन्च करेंगे पहली तमिल फिल्म का ट्रेलर

एमएस धोनी के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही तमिल फिल्म एलजीएम यानी ‘लेट्स गेट मैरिड’ का ट्रेलर भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी स्वयं लांच करेंगे। इस बारे में धोनी के प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इसकी जानकारी साझा की है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए प्रोडक्शन हाउस ने बताया कि मूवी का ट्रेलर खुद महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी दस जुलाई को लांच करेंगे। ट्रेलर लांच के कार्यक्रम के बारे में अभी प्रोडक्शन हाउस द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है।

बता दें कि धोनी इस समय रांची स्थित अपने घर आए हुए हैं। एम एस धोनी ने अपना जन्मदिन भी रांची के अपने घर पर ही मनाया है। अपने जन्मदिन पर अपने पालतू कुत्तों के साथ केक काटा था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था।

7 जून को जारी किया था अपनी पहली तमिल फिल्म का टीजर

बता दें कि इसके पहले धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने मूवी का टीजर सात जून को जारी किया था। इस तमिल फिल्म का पोस्टर भी धोनी ने जारी किया था, जिसका फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह फिल्म बहुत खास है।

रमेश थमिलमानी कर रहे फिल्म का निर्देशन

उनकी इस फिल्म का निर्देशन रमेश थमिलमानी ने किया है। प्रोड्यूसर के नाम की जगह साक्षी सिंह धोनी लिखा गया है। यानी फिल्म के प्रोडक्शन का काम महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी संभाल रही हैं। फिल्म में हरीश कल्याण और इवाना लीड रोल में हैं। इनके साथ ही नादिया और योगी बाबू भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!